नरेंद्र मोदी जी ने जनता का आभार व्यक्त किया....
दिवाली से पहले ही महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता ने भाजपा के प्रति जो भरोसा जताया है, जो आशीर्वाद दिया है इसके लिए उनका अंतकरण से अभिनंदन करता हूं।पांच साल के काम पर जनता ने भरोसा जताया। दोनों राज्यों के सीएम ने अच्छा काम किया। दोबारा जनता का आशीर्वाद प्राप्त करना बहुत बड़ी बात है। हमें हरियाणा में तीन फीसदी से ज्यादा वोट मिले।एक समय था कि हमें गठबंधन में कभी पांच तो कभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ना पड़ता था। अगर 10 सीटें आ जाएं तो ये हमारा बहुत बड़ा सौभाग्य हुआ करता था। 2011 तक हमारी यही स्थिति हुआ करती थी। मुख्यमंत्री नया, टीम भी नई, उसके बाद भी पांच साल बाद दोबारा आना, हरियाणा की टीम को जितनी बधाई दें उतना कम है।2014 से पहले भाजपा महाराष्ट्र में जूनियर पार्टनर रही, हमेशा शिवसेना के सरकार में ही सरकार बनी। पिछले 50 साल में एक भी मुख्यमंत्री पूरे पांच साल महाराष्ट्र की सेवा नहीं कर पाया। 50 साल के बाद पहली बार देवेंद्र फणनवीस साहब को सेवा करने का मौका मिला। इस बार भी गठबंधन को भारी बहुमत से महाराष्ट्र की जनता ने विजयी बनाया। यहां की जनता का हमपर अपार विश्वास है। यहां हमारी युवा टीम है, इन्होंने एक भी करप्शन का दाग लगाए सरकार चलाई। ये हमारे लिए गर्व की बात है।
अमित शाह जी का भाषण.....
हम महाराष्ट्र में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। हरियाणा में हमने अपने वोटों में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की है और सबसे बड़ा दल बनकर उभरे हैं। ये दोनों हमारे परंपरागत राज्य नहीं रहे हैं। हमारा कभी भी सीएम नहीं रहा। 2014 में जनता ने पूर्ण बहुमत देकर केंद्र में मोदी सरकार बनाई।इसके बाद दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव में भी पूर्ण बहुमत दिया। हमने जीरो करप्शन वाली सरकार भाजपा ने चलाई। हमारी सरकार ने सबसे बड़ा काम अनुच्छेद 370 और 35ए हटाया, आतंकवाद को समाप्त करने का काम किया। नरेंद्र मोदी जी को इस विजय के लिए उनका धन्यवाद करना चाहता हूं, हमारा नेतृत्व करने के लिए। सीएम देवेंद्र फणनवीस और मनोहर लाल खट्टर का भी आभार जताना चाहता हूं।