देश : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान 29 अप्रैल को जिंदगी की जंग हार गए। 28अप्रैल (मंगलवार) को इरफान खान की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
इराफन खान ने अपने अभिनय से पूरे फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बनायी थी उनकी मृत्यु की खबर से पूरे बॉलीवुड सहित हॉलीवुड और अन्य फ़िल्म इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है।
इरफान का लंदन में इलाज चल रहा था काफी समय तक इलाज होने के बाद वे वर्ष 2019 में वापस लौटे थे। वापस लौटने के बाद उन्होंने फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग शुरू की उनकी बीमारी के बाद यह उनकी पहली फिल्म थी। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते यह फिल्म कमर्शियली सक्सेसफुल नहीं हो पाई इरफान खान के दो बेटे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इरफ़ान की माँ का अभी कुछ दिन पहले ही निधन हुआ था।